{"_id":"5af092be4f1c1b340a8b86b4","slug":"71525715646-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांचल से पति को खोजते पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांचल से पति को खोजते पहुंची महिला
Updated Mon, 07 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। हिमाचल में अपनी पत्नी को छोड़कर रौनापार थाना क्षेत्र के सोहराभार गांव स्थित घर भाग आए पति जितेंद्र की तलाश में पत्नी उर्मिला देवी ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर सोमवार को रौनापार थाने की पुलिस दोनों को थाने बुलाई और समझा-बुझाकर दोनों को घर भेज दिया।
पीड़ित उर्मिला देवी गांव मंगलपुर हुसेन, थाना खझुरिया जिला मोतीहारी बिहार की रहने वाली है। उसके मुताबिक वह लकड़पुर झाड़ माडजी हिमाचल में रहती है। वहीं पर रहकर जितेंद्र भी काम करता था। वर्ष 2013 में इन दोनों के बीच प्रेम हुआ और 2016 में दोनों ने कोर्ट मैरेज कर लिया। इस दौरान एक बेटी पैदा हुई। उर्मिला का आरोप है कि आठ अगस्त 2017 को उसका पति जितेंद्र उसे छोड़कर अपने घर चला आया। तभी से उर्मिला पति के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा। पति के न आने पर उर्मिला उसकी तलाश करते हुए आजमगढ़ पहुंची और एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर एसओ रौनापार ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत किया और साथ रहने को राजी करते हुए दोनों को घर भेज दिया।