फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहरों और नलकूपों की स्थिति का निरंतर ले जायजा

नहरों और नलकूपों की स्थिति का निरंतर ले जायजा

Fri, 23 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नहरों और नलकूपों की स्थिति का निरंतर ले जायजा
आजमगढ़। मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड की बैठक बुलाई। दोनों विभागों की समीक्षा करते हुए उन्होंने नहरों और नलकूपों की स्थिति का निरंतर जायजा लेने का निर्देश अधिकारियों को दिया और खराब पड़े नलकूपों की तत्काल मरम्मत कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंनेेे कहा कि खेतों की सिंचाई के लिए नहरें सशक्त माध्यम हैं इसलिए इन्हें हर हालत में दुरुस्त रखा जाए। कहीं से भी नहरों के टूटने, टेल तक पानी नहीं पहुंच पाने और सिल्ट सफाई में शिथिलता आदि की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि गत वर्ष मंडल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों में मुआवजे की धनराशि शीघ्र वितरित कराएं। धनराशि की कमी हो तो शासन से शीघ्र धनराशि अवमुक्त कराते हुए वितरण करायें। ट्यूबवेल के लिए अधीक्षण अभियंता नलकूप को निर्देशित किया कि मंडल में जो पांच ट्यूबवेल यांत्रिक दोष के कारण बंद हैं उसे तत्काल ठीक कराकर क्रियाशील करें। अधीक्षण अभियंता नलकूप ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में नौ नए ट्यूबवेल पूर्ण हो चुके हैं विद्युत कनेक्शन का भुगतान होने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिला। इस पर विद्युत विभाग को शीघ्र कनेक्शन आवंटित करने का निर्देश दिया गया। बंधों की स्थिति का जायजा लेते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि स्परों के निर्माण के लिए किसानों से जमीन ली गई है यदि उसमें से किसी के प्रतिकर का भुगतान अवशेष है तो उसे तत्काल दिया जाय। बैठक में अधीक्षण अभियंता बाढ़ खंड ने बताया कि पत्थरों से बंधों की पीचिंग कराया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए शासन को प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया गया है लेकिन अभी स्वीकृति नहीं हुई। इस पर शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही तत्काल कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाबों और पोखरों को भरे जाने की कार्रवाई समय से पूर्ण करने को कहा। निर्देश दिया कि मंडल के तीनों जनपदों में घाघरा, गंगा नदी और तटबंधों के बीच पडने वाले गांवों की स्थिति का अवलोकन कर लें ताकि बाढ़ आने की दशा में उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया जा सके। नि:शुल्क बोरिंग के अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा, अधीक्षण अभियंता चतुर्दशम मंडल सिंचाई लवकुश सिंह, अधीक्षण अभियंता नलकूप शैलेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज मंडल बलिया अजय कुमार राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed