{"_id":"5aa574bd4f1c1b90778b4ef2","slug":"71520792765-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनाधार बनाए जाने पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनाधार बनाए जाने पर बल
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिब्ली नेशनल महाविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के विशेष शिविर का समापन रविवार को ग्राम मजभीटा में हुआ। शिविर के अंतर्गत वक्ताओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज और पारिवारिक हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक व्यापक जनाआधार बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस दौरान ग्रामवासियों को लड़कों की शिक्षा के साथ ही लड़कियों को शिक्षित किए जाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में स्वयं सेवकों और स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरुक किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गयास खान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास पर प्रकाश डाला और इसकी आवश्यकता को रेखांकित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. एसजेड अली ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को विस्तार से बताया। डा. शफकत अलाउद्दीन ने क हा कि जिस तरह जल का दोहन हो रहा है उससे आने वाले दिनों में जल का संकट पैदा हो सकता है इसलिए हम सभी को जल संरक्षण करना चाहिए, कुआं, पोखरियों, तालाबों को सूखने नहीं देना चाहिए। मजभीटा के ग्राम प्रधान डा. मीसम अब्बास ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से आपसी सौहार्द बढ़ता है और किसी भी परिस्थियों का सामना करने का साहस प्राप्त होता है। मोहम्मद आजम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहम्मद इब्राहिम, शहरयार, नदीम, नूर मोहम्मद, मान सिंह यादव, बदीउज्जमां, नीरज कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।