{"_id":"5a62387c4f1c1b514a8b47cd","slug":"71516386428-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया-शाहगंज पैसेंजर का इंजन फेल, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया-शाहगंज पैसेंजर का इंजन फेल, यात्री हुए परेशान
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। बलिया से शाहगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन शुक्रवार को दिन में दीदारगंज स्टेशन पर पहुंचते ही फेल गया। इंजन फेल होने से तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही और यात्रियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। दूसरे इंजन के पहुंचने पर ट्रेन को रवाना हो सकी।
खुरासन रोड रेलवे स्टेशन से बलिया-शाहगंज पैसेंजर के आगे बढ़ते ही इंजन की टंकी से अत्यधिक मात्रा में डीजल का रिसाव होने लगा। ट्रेन अभी रेलवे स्टेशन दीदारगंज पर ही पहुंची थी कि इंजन ही फेल हो जाने से ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन का इंजन फेल होने की जानकारी होते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। दीदारगंज रेलवे स्टेशन मास्टर ने तत्काल सूचना कंट्रोलरूम को दी। लगभग दो बजे मऊ से दूसरा इंजन मौके पर पहुंचा तो फेल हुए इंजन को काट कर लाइन संख्या तीन पर खड़ा कराया गया। इसके बाद नया इंजन ट्रेन को लेकर शाहगंज के लिए रवाना हुआ। ट्रेन का इंजन फेल होने पर रेलवे प्रशासन के निर्देश पर पीछे से आई गोदान एक्सप्रेस से यात्रियों को शाहगंज भेजने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई। स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने बताया कि इंजन से तेल रिसाव के चलते इंजन फेल हुआ। जिसमें मऊ से आई इंजीनियरों की टीम ठीक करने में जुटी हुई है।