{"_id":"5a53b27f4f1c1b4b198b5953","slug":"71515434623-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार फेल, गरीबों के लिये कोई योजना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार फेल, गरीबों के लिये कोई योजना नहीं
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहां गांव में चार जनवरी को मड़ई में आग लगने से पति-पत्नी और दो बेटियों सहित 13 पशुओं की मौत हो जाने की घटना के बाद सोमवार को पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर उनके घर पहुंचे। घर वालों से मेल मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के पास गरीबों के लिए कोई योजना नहीं है। यह सरकार पूरी तरह से फेल है। शाम करीब पांच बजे पहुंचे रामअचल राजभर ने पीड़ित परिवार को गुप्त आर्थिक सहायता और ठंड से बचाव के लिए दस कंबल दिया।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा कि यह घटना हृदय विदारक है। जब से हमें घटना की पूरी जानकारी सगड़ी विधायक वंदना सिंह के माध्यम से मिली। तब से हम यहां आने के लिए आतुर थे। क्योंकि हमारी ड्यूटी इस समय पार्टी के कार्य से उत्तराखंड में लगी हुई है। बहन जी ने यहां भेजा है। हमारी पार्टी और हमारे तरफ से पीड़ित परिवार को संवेदना व्यक्त करते हैं। पीड़ित परिवार के पास अभी तक आवास नहीं है। इसके लिए हम प्रशासन से बात करेंगे। अगर आवास होता तो यह घटना इतनी बड़ी नहीं होती। श्री राजभर ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के लिए कार्य करने में फेल है। केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार का अभी तक कोई कार्य नहीं दिखा, जो गरीबों के लिए हो उन्होंने किया है। अभी तक राज्य सरकार गरीबों के लिए कंबल नहीं उपलब्ध करा पाई है। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को स्वेटर ठंड के मौसम में जरूरी है। वह नहीं उपलब्ध करा पाई है। अभी तक विधायक निधि का पैसा विधायक के पास नहीं पहुंचा है। यह सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है इस सरकार में गरीबों के लिए कोई कार्य कल्याणकारी योजना नहीं दिखाई दे रही है। केवल गरीबों के लिए भाषण दिया जाता है। इस सरकार में अभी शीतकालीन सेसन खत्म हुआ है। अभी सरकार अनुपूरक बजट लाई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वंदना सिंह, लालगंज विधायक आजाद अरिमर्दन, पूर्व विधायक विद्या चौधरी, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जोनल कोआर्डिनेटर डाक्टर मदन राम आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने भी बंधाया ढांढस
सगड़ी। रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में आग से रामसागर राम सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जाने के मामले में सोमवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और सरायसागर गांव के प्रधान मुकेश राय पहुंचे। उन्होंने घर वालों सो मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। यहां के बाद यह दोनों लोग महराजगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर कोड़ही गांव में गत दिनों ठंड से मरी सुनारी देवी के घर भी पहुंचे वहां पर भी मिलकर मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर सूर्यनाथ तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।