फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उच्च कोटि के कवि, निबंधकार और वक्ता थे मिश्र जी

उच्च कोटि के कवि, निबंधकार और वक्ता थे मिश्र जी

Thu, 21 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
उच्च कोटि के कवि, निबंधकार और वक्ता थे मिश्र जी
आजमगढ़। जनपद के मशहूर नाटकर पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र की 115वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका तिराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और नगरपालिका अध्यक्ष ने उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित करते हुए नमन किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने कहा कि पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र द्वारा दिया गया निर्देश हम लोगों के लिए अनुकरणीय है। इन्होंने पूरे देश मे आजमगढ़ का नाम रोशन किया है। हम लोगों के लिए यह गौरव की बात है। हम लोगों को भी जनपद का नाम रोशन करने के लिए आगे आना चाहिए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि पंडित जी का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है। हम लोगों को भी उनके आदर्शों पर चलकर अपने जिले के नाम को रोशन करना चाहिए। नगर पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित जी ने जिन नाटकों की रचना उनके दम पर ही उनकी पहचान है। इसलिए हम भी जिस क्षेत्र में रहें उस क्षेत्र में ऐसा कार्य करें कि लोग हमें याद रखें। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. वीके अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष माला द्विवेदी, डा. वंदना द्विवेदी, शारदा सिंह, समाजसेवी ज्ञानू सिंह, भारद जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार वनवारी लाल जालान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed