फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सच्चे देशभक्त कामरेड बच्चेलाल शास्त्री

सच्चे देशभक्त कामरेड बच्चेलाल शास्त्री

Mon, 06 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
सच्चे देशभक्त कामरेड बच्चेलाल शास्त्री
अमिलो। कस्बा सराय गांव में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी कामरेड बच्चेलाल शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में उन्हें सच्चा देशभक्त बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ किसान सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष इम्तियाज बेग और भाकपा रामहर्ष यादव ने बच्चेलाल शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इम्तियाज बेग ने कहा कि वो सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने पूरी जिंदगी देश के लिए संघर्ष किया और कई बार जेल गए। रामहर्ष यादव ने कहा कि आजादी की जंग में 16 अगस्त 1942 को तरवां थाना फूंकने में साथी तेजबहादुर सिंह के साथ कदम से कदम मिला कर चले। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब मौर्या व संचालन सुरेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान इस्माइल फारूकी और नसीम की ओर से किया गया था। इस अवसर पर मिसम अब्बास, श्रीकांत सिंह, रामसुधारे मौर्या, कैलाश मौर्या, त्रिभुवन प्रसाद मौर्या, वसीउल्लाह, हसन खां, रामाज्ञा यादव, हीरा यादव, शुत्रुघन यादव, गुलाम नबी, उस्मानी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन


चेतक प्रतियोगिता में दिखाया दम
अमिलो। कस्बा सराय गांव में स्वतंत्रता सेनानी कामरेड बच्चेलाल शास्त्री की जयंती पर चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें आधा दर्जन घुड़सवारों ने भाग लिया। अमिलो निवासी हाजी शमीम का घोड़े ने चेतक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, जनपद के हरखुपुर गांव के पिन्टू सिंह के घोड़े ने द्वितीय और जनपद के ही सरदारपुर ग्राम निवासी दीपचंद के घोड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराया। अमिलो के अली आजम, आजमपुर चकिया के नकुल और जमुड़ी गांव निवासी शब्बीर के घोड़े ने भी प्रतियोगिता में शामिल होकर घुड़दौड़ कला का शानदार प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed