{"_id":"59fa0f854f1c1bb6678b8c92","slug":"71509560197-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा विधिक सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा विधिक सप्ताह
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज एसएएच रिजवी के निर्देशन में जनपद में नौ से 18 नवंबर तक विधिक सप्ताह मनाया जाएगा।
विधिक सेवा के सचिव चंद्रशेखर ने बताया कि विधिक सप्ताह के अंतर्गत आम जनमानस को नि:शुल्क विधिक सेवा और अन्य जन उपयोगी सेवाओं के बारे में जनपद में कार्यरत पैरा लीगल वालेटिंयर्स, पैनल लायर्स, रिटेनर लायर्स, मीडियेटर्स, सदस्य स्थायी लोक अदालत के द्वारा पूरे में भ्रमण कर वृहद रुप से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न लॉ कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थाओं में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा साइकिल रैली और मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। विधिक सेवा सप्ताह दिवस मनाए जाने का उद्देश्य आम जनमानस को समस्त न्यायालयों में नि:शुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराए जाने के साथ गरीब और आम व्यक्तियों के लिए न्याय शुल्क सहित वकील की फीस एवं सभी आवश्यक वाद व्यय प्राधिकरण द्वारा व्यय किया जाना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नौ नवंबर को सायं 4.30 बजे दीवानी न्यायालय प्रांगण स्थित हॉल ऑफ जस्टिस में विधिक सेवा दिवस का भी आयोजन किया गया है।