फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पे कमीशन लागू करने को लेकर क्रमिक अनशन शुरु

पे कमीशन लागू करने को लेकर क्रमिक अनशन शुरु

Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पे कमीशन लागू करने को लेकर क्रमिक अनशन शुरु
आजमगढ़। पे कमीशन लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकाम इंपलाइज यूनियन के बैनर तले सी डाट पर बीएसएनएल कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन किया। इस दौरान कर्मचारी गुलाब चंद राय और हरिदरश राय भूख हड़ताल पर बैठ गए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

जिला सचिव हरिदरश राय ने कहा कि हम कर्मचारियों द्वारा निष्ठा पूर्वक कार्य करके बीएसएनएल को उन्नति पर ले जाते हैं। लेकिन केंद्रीय प्रशासन द्वारा हम लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। गुलाब चंद राय ने कहा कि बीएसएनएल के पास ग्राहकों को सभी सुविधा मुहैया कराने की क्षमता है लेकिन विभाग इन्हें उक्त सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। जबकि अन्य कंपनियों द्वार फोर जी मोबाइल की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसी प्रकार फाइवर केबल द्वारा इंटरनेट ग्राहकों को देना है। लेकिन विभागीय व्यवस्था द्वारा फाइबर केबल पर इंटरनेट उपभोक्ताओं तक नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल को घाटे का रुप देकर पे कमीशन लागू नहीं किया जा रहा है। जो विभाग और कर्मचारी हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक पे कमीशन लागू नहीं हो जाता हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर निर्भय सिंह, तौफीक आलम, राम जियावन, चंद्रेश सिंह, संतोष सिंह, हरिकेश सिंह यादव, हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, शिवप्रसाद, सुभाष चंद, रामाश्रय यादव, छेदी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed