फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   70.6 km. The examination center was made far away.

Azamgarh News: 70.6 किमी. दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

Wed, 25 Dec 2024 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
70.6 km. The examination center was made far away.
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण में नियमों को ताक पर रख दिया गया है।
विज्ञापन

यहां एक नहीं बल्कि तीन विद्यालय ऐसे हैं जिनके केंद्र 45 किमी से लेकर 70.6 किमी दूर हैं।
ऐसे में परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र जारी कर इसके निराकरण के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 282 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी करने के साथ ही परीक्षार्थियों का आवंटन भी कर दिया है।
कई ऐसे विद्यालय हैं, जिनका परीक्षा केंद्र दूर बना दिया गया है। इसे देखकर परीक्षार्थी जहां हैरान हैं, वहीं विद्यालयों की भी परेशानी बढ़ गई है। प्रत्यावेदन दिए गए हैं, ताकि समस्या का हल निकाला जा सके। मामले को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र जारी कर बताया कि केंद्र कोड-1442, एम एस बी एच एस एस बिलारी लखनपुर का केंद्र
विज्ञापन

45.6 किमी दूर गांधी इंटर काॅलेज मालटारी आजमगढ़ (केंद्र कोड-1106) बनाया गया। केंद्र कोड-1618 भगौती स्मारक बालिका इंटर काॅलेज भिउरा अतरौलिया का केंद्र महाराजगंज इंटर काॅलेज महाराजगंज बनाया गया। इस सेंटर के बीच की दूरी लगभग 26.1 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीबीएचएसएस सरपुहां लालगंज का परीक्षा केंद्र 70.06 किमी. दूर स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड काॅलेज कादीपुर (केंद्र कोड-1719) को बनाया गया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को भेजे गए पत्र में कहा है कि परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र दूर आवंटित करने के अन्य प्रकरण भी हो सकते हैं। इसलिए नियम के अनुसार निर्धारित दूरी पर ही परीक्षा केंद्र बनाएं।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed