फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   70039 women increased while 17641 men disappeared from the voter list

70039 बढ़ी महिलाएं तो 17641 पुरुष हुए मतदाता सूची से गायब

Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
70039 women increased while 17641 men disappeared from the voter list
गोपालपुर में बढ़ी महिला मतदाता, मेहनगर में पुरुष हुएकम
विज्ञापन

70039 बढ़ी महिलाएं तो 17641 पुरुष हुए मतदाता सूची से गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। अबकी बार जिले में महिला मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। 70039 महिला मतदाता बढ़ी है और पुरुष मतदाताओं की संख्या मे 15611 की कमी आई है।
जनपद में महिलाओं की आबादी पुरुषों से अधिक है लेकिन मतदाता सूची की बात करें तो इसमें पुरुषों की संख्या ज्यादा है और महिलाओं मतदाताओं की संख्या कम है। लेकिन अगर मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो जनपद में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत पुरुषों से अधिक है। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 35 लाख 78 हजार 80 थी। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 लाख 21 हजार 399 और महिला मतदाताओं की संख्या 16 लाख 56 हजार 623 थी, जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 58 थी। लेकिन इस बार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 36 लाख 32 हजार 540 हो गई है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 लाख पांच हजार 788 और मुहिला मतदाताओं की संख्या 17 लाख 26 हजार 662 है। वहीं अगर सूची में घटे और बढ़े मतदाताओं की स्थिति पर गौर करें तो सूची में महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्घि हुई है लेकिन पुरुष मतदाताओं की संख्या में कमी देखनी को मिल रही है।
विज्ञापन

000000000्र
बढ़ी महिला वोटरों की संख्या
अतरौलिया 8183
गोपालपुर 9771
सगड़ी 7478
मुबारकपुर 7278
आजमगढ़ 0994
निजामाबाद 4007
फूलपुर पवई 4587
दीदारगंज 6146
लालगंज 6276
मेंहनगर 7319
0000000000000000
गोपालपुर को छोड़कर हर विधानसभा में घटे पुरुष मतदाता
आजमगढ़। वहीं अगर पुरुष मतदाताओं की बात करें तो सिर्फ गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर हर क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या कम हुई है। जो पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ने की बजाए घट गए हैं। जो ड्राफ्ट प्रकाशन से पहले 19 लाख 21 हजार399 थे जो मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद घटकर 19 लाख पांच हजार 788 हो गए हैँ। सिर्फ गोपालपुर विधानसभा को छोड़कर किसी भी विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
विगत पांच सालों से किसी ने अपनी लड़कियों के नाम को मतदाता सूची में नहीं बढ़वाया था। काफी प्रयास कि बाद उन नामों को मतदाता सूची में जोड़ा गया है जिसके कारण महिला मतदाताओं के नाम काफी संख्या में बढ़े हैँ।
अनिल मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed