फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6616 PCS exam candidates left

6616 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस परीक्षा

Mon, 21 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
6616 PCS exam candidates left
पीसीएस परीक्षा
राज्य लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य/विशेष चयन) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 32 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। इसमें 8707 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 6616 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीसीएस परीक्षा के लिए जिले में कुल 15323 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए शहर और इससे सटे कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा की पहली पारी 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 से 4.30 बजे समाप्त हुई।
विज्ञापन


दोनों पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 8707 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 6616 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एडीएम ने बताया कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रों के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य जिलों से आने वाले छात्रों की सहूलियत को देखते हुए रोडवेज विभाग की तरफ से बसों का भी खास प्रबंध किया गया था। ट्रैफिक समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात विभाग के जवानों और होमगार्डों को लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed