फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   66 crore action plan for 2022-23 approved in the meeting of the district panchayat

जिला पंचायत की बैठक में 2022-23 की 66 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर

Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
66 crore action plan for 2022-23 approved in the meeting of the district panchayat
जिला पंचायत के नेहरू हाल सभागार में मंगलवार केे जिला पंचायत की बैठक अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सदस्यों की सहमति से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 15 हवें वित्त आयोग और पंचम राज्य वित्त आयोग की 66 करोड़ की कार्ययोजना अनुमोदित की गई।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित रहे। जिस पर सदन में मौजूद सदस्यों ने रोष प्रकट किया। बैठक में जिला पंचायत का 2021-22 के पुनरीक्षित बजट में 81.01 करोड़ आय और 100.94 करोड़ व्यय का लेखाजोखा रखा गया। जिसे सदन द्वारा सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया। वहीं जिला पंचायत का 2022-23 के अनुमानित मूल बजट में आय 81.08 करोड़ और व्यय 77 करोड़ रुपये सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। इसके साथ 15 हवें वित्त और पंचम राज्य वित्त से वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना के लिए 66 करोड़ रुपये की मंजूरी सदन ने सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने सभी जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीएम राजेेश कुमार, पीडी, सीएमओ डा. आईएन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुमार यादव, आशीर्वाद यादव, अशोक राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed