फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   65-year prisoners will also be released on parole from Azamgarh jail

आजमगढ़ जेल से भी पैरोल पर छोड़े जाएंगे 65 साल के बंदी

Sat, 22 May 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
65-year prisoners will also be released on parole from Azamgarh jail
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण काल में जेल में बंद 65 साल से अधिक आयु के बंदियों को पैरोल पर छोड़ने का शासन ने निर्देश दिया हुआ है। इसके अनुपालन में कवायद आजमगढ़ जेल में भी शुरू हो गई है। वर्तमान में आजमगढ़ जेल में ऐसे 43 बंदी है। जिसमें से लगभग डेढ़ दर्जन को चिह्नित किए जाने की संभावना है। सूची तैयार करने में जेल प्रशासन जुटा हुआ है। जिसे शासन को भेजा जाएगा और वहां से अनुमति मिलने पर रिहाई होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में जेलों में बंद 65 साल व उससे अधिक आयु के बंदियों को पैरोल पर रिहा करने का फरमान जारी किया था। बंदियों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी, एसपी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक व जेल की संयुक्त कमेटी को करनी होती है। शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह जेल पर पहुंचे थे, जहां कमेटी की बैठक हुई। जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन 65 साल से अधिक आयु वर्ग के बंदियों को पैरोल पर छोड़े जाने के लिए चिह्नित किया गया। जिसकी सूची पूरी डिटेल के साथ तैयार करने में जेल प्रशासन जुटा हुआ है। यह सूची शासन को भेजी जाएगी और शासन से अनुमति मिलने के बाद ही संबंधित बंदियों को पैरोल पर रिहा किया जाएगा। वर्तमान में आजमगढ़ जेल में 65 साल से अधिक आयु वर्ग के 43 बंदी है। जिसमें से लगभग आधे को रिहा किए जाने का कमेटी ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

000000000000
डीएम-एसपी की मौजूदगी में पैरोल पर बंदियों को छोड़े जाने को लेकर कमेटी की बैठक हुई है। जिसमें 65 साल से अधिक आयु वाले बंदियों के नामों पर चर्चा की गई है। कमेटी के निर्णय के अनुरूप सूची तैयार करायी जा रही है। जिसे अनुमति के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन ही निर्णय लेगा कि कौन कैदी को कितने दिनों के पैरोल पर छोड़ा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed