फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   65.43 percent of the vote between isolated incidents

छिटपुट घटनाओं के बीच 65.43 प्रतिशत मतदान

Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
65.43 percent of the vote between isolated incidents
 पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हुआ गया। छहों ब्लाकों में 65.43 प्रतिशत वोट डाले गए। इसी के साथ मतपेटिका में 4175 प्रधान और सदस्य पद के उम्मीदवारों का भाग्य कैद हो गया। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी भाग दौड़ करते रहे।
विज्ञापन



पहले चरण के लिए रानी की सराय, तहबरपुर, मुहम्मदपुर, पल्हनी, जहानागंज और सठियांव में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। इन ब्लाकों में कुल 496 ग्राम पंचायत और 6118 सदस्यों का पद है। प्रधानी के लिए 3328 प्रत्याशी मैदान में डटे थे जबकि 3222 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं, 847 जगहों पर सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों में कड़ा संघर्ष है। शनिवार की सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक इन ब्लाकों में वोट डाले गए। मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर रानी की सराय और जहानागंज ब्लाक का क्षेत्र चर्चा में रहा। इन क्षेत्रों में कई जगहों पर संघर्ष और हवाई फायरिंग होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


अफवाहों का आलम यह रहा कि मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी, डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव आजमगढ़ के सठियांव, जहानागंज, रानी की सराय ब्लाक के अलावा मऊ के कोपागंज सहित दो ब्लाक का जायजा लेने पहुंचे। जबकि डीएम सुहास एलवाई, एसपी राकेश चंद्र साहू जिले के सभी ब्लाकों में दौड़ लगाते रहे। एसपी ग्रामीण अशोक वर्मा, एसपी नगर विनोद कुमार के अलावा सभी आलाधिकारी इधर-उधर घूमते रहे। कमिश्नर और डीआईजी एक साथ, डीएम और एसपी की टीम एक साथ बूथों का जायजा लेती रही। शेष अधिकारी पुलिस बल और पीएसी संग चक्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed