फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   63 licenses suspended, the history of other arms license holders is being investigated

Azamgarh News: 63 के लाइसेंस निलंबित, खंगाला जा रहा अन्य शस्त्र लाइसेंस धारकों का इतिहास

Fri, 19 Dec 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
63 licenses suspended, the history of other arms license holders is being investigated
आजमगढ़। जिले में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत अपराधी सत्यापन से लेकर शस्त्र लाइसेंस धारकों के सत्यापन की कार्रवाई तेज कर दी गई है। अब तक 63 से अधिक ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। जिले की 1810 ग्राम पंचायतों में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्क हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिले में करीब 24 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस धारक हैं, जिनका पिछले पांच वर्षों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अब तक 63 से अधिक ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, जिनके विरुद्ध बीते पांच वर्षों में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिजली चोरी, पारिवारिक विवाद और सड़क दुर्घटनाओं जैसे मामलों को छोड़कर शेष अपराधों को श्रेणीवार सूचीबद्ध किया जा रहा है। वहीं हिस्ट्रीशीटर और संगीन अपराधों में शामिल व्यक्तियों को अलग श्रेणी में रखते हुए उनके खिलाफ चुनाव से पहले सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

संवेदनशील गांवों की पहचान
पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों की पहचान भी शुरू कर दी है। अब तक प्रधानी चुनाव के दौरान जिन गांवों में मारपीट थीं। उन गांवों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा जातीय सियासत और सामाजिक तनाव की आशंका को देखते हुए गांवों की संवेदनशीलता तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर पहुंच रही पुलिस टीमें
शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के तहत पुलिस टीमें लाइसेंसधारकों के घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। इस दौरान शस्त्र के साथ लाइसेंसधारक की फोटो भी ली जा रही है, ताकि रिकॉर्ड को अद्यतन किया जा सके और किसी भी तरह की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधिक मामले दर्ज मिलने पर 63 शस्त्र धारियों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। अभी सत्यापन चल रहा है और कई लाइसेंस निलंबित हो सकते हैं। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed