{"_id":"5c436f28bdec224c7f23bb04","slug":"61547923240-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक न्याय के लिए है सपा-बसपा गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक न्याय के लिए है सपा-बसपा गठबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया/सठियांव। सपा की ओर से शुरू किया गया समाजवादी विकास, विजन एंव सामाजिक न्याय कार्यक्रम शनिवार को भी जारी रहा। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सपा पदाधिकारियों ने पिछड़े वर्ग के गांवों में बैठकें कीं। केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को गिनाया गया। अतरौलिया में लोहरा गांव में चौपाल लगा कर सपा सरकार के कार्यों, उपलब्धियों और भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में जनता को बताया गया। मुख्य अतिथि अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन इसलिए किया गया है कि सामाजिक समरसता और न्याय दिलाने के लिए नई परिभाषा लिखी जाए। भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए धार्मिक कार्ड खेलना चाहती है। सीबीआई का भय दिखाना चाहती है। अखिलेश यादव की सरकार जनता के प्रति संवेदनशील थी। उन्होंने समाजवादी पेंशन देने का काम किया था, जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सपा-बसपा गठबंधन को सामाजिक न्याय का गठबंधन बताया। संजय मिश्रा, राधेश्याम, शीतला निषाद, कमला यादव, शिव प्रकाश यादव, महेंद्र कनौजिया, रमेश निषाद, राधेश्याम गौड़, अभयराज मौर्य थे। अध्यक्षता केसरी निषाद और संचालन बृजेश यादव ने किया। वहीं, सठियांव गाजीपुर से पैदल चल कर पहुंचे समाजवादी युवाओं का भव्य स्वागत हुआ। अजीत यादव के नेतृत्व में चल रहे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों में रक्त संचार हुआ है। यह पदयात्रा सामाजिक गैर बराबरी और न्याय के लिए है। भाजपा के शासन से तंग आकर नौजवान सड़क पर उतरा है। शिशुपाल सिंह, लालचंद यादव, रामअवध यादव, विवेकानंद, अविनाश विद्यार्थी, राजेश शर्मा, ज्याउल्लाह अंसारी, प्रदीप यादव, जयराम यादव, शोभनाथ यादव, बहादुर यादव उपस्थित थे।
अब 20 के बाद बी चलेगा सपा का कार्यक्रम
आजमगढ़। सपा की ओर से सात से 20 जनवरी तक चलाए जा रहे समाजवादी विकास, विजन एंव सामाजिक न्याय कार्यक्रम की सफलता को देखकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया है कि अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक पिछड़े वर्ग के संपूर्ण गांवों में बैठकें सम्पन्न न हो जाएं। कार्यक्रम पूरे महीने चलेगा। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी औरवरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिया गया है कि 20 जनवरी के बाद भी कार्यक्रम बनाकर इसे चलाएं। कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन में आम जनता त्रस्त है। उनके बीच में जाकर सरकार की विफलताओं, झूठे वादों, अच्छे दिन के सपने दिखाने, किसानों के फसल के लागत का दोगुने मूल्य देने के वादे की पोल खोलें।