फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्यालयों में भी धूमधाम से मनी लौहपुरुष की जयंती

विद्यालयों में भी धूमधाम से मनी लौहपुरुष की जयंती

Thu, 01 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
विद्यालयों में भी धूमधाम से मनी लौहपुरुष की जयंती
आजमगढ़। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान राजनीतिक दलों के साथ ही विद्यालयों में भी धूमधाम से उनकी जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। नगर के करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय सभागार में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डा. निशा कुमारी और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। वहीं काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ के नारे के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली आईटीआई मैदान से क्षेत्रीय कार्यालय चौक तक निकाली गई। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार शांति शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान फुलेश फूलपुर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर संगोष्ठी की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. राजेश रंजन कहा कि सरदार पटेल की ही देन है कि आज हमारे भारत का यह आकार है। यदि वे कुछ और दिन हमारे बीच रहे होते कश्मीर समस्या का समाधान निकल गया होता। पल्हनी प्रतिनिधि के अनुसार श्री शंकर इंटर कॉलेज डीहा में सरदार पटेल जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य राम किशन पांडेय ने छात्रों को उनके जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। महंत राम दास इंटर कॉलेज कनैला में प्रधानाचार्य जय प्रकाश यादव ने छात्र-छात्राओं को उनके बारे में बताया। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्राचार्य प्रो. रामराज यादव ने पटेल के व्यक्तित्व पर चर्चा की। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श देवकली बाबा स्मारक महाविद्यालय उदैना में सरदार पटेल की जयंती पर साइकिल रैली एकता दौड़ का आयोजन किया गया। सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर स्कूल परिसर में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार सर्वोदय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहनूपुर में सरदार पटेल की 143वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि अमरनाथ सिंह ने लोगों को पटेल के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। गोरिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पांती खुर्द में प्रभात फेरी निकाली गई। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार श्रीगांधी पीजी कालेज मालटारी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डा. राम अवध सिंह यादव ने सरदार पटेल को त्यागी पुरुष बताया। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार ओमप्रकाश मिश्र स्मारक इंटर कालेज के छात्रों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एक दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला बना एक बने रहने का संकल्प लिया। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार दी बार एसोसिएशन लालगंज के तत्वाधान में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। भाजपा लालगंज की ओर से रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने ठाकुरद्वारा मंदिर से तिरंगा झंडा दिखाकर कार्यकर्ताओं को एक किमी दौड़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed