{"_id":"5b43ad8a4f1c1bae288b58d6","slug":"61531161994-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई करेंगे जनसभा स्थल का भूमि-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई करेंगे जनसभा स्थल का भूमि-पूजन
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मंदुरी हवाई पट्टी प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर भूमि पूजन दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त पर होगा। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में मंदुरी पहुंचने का आह्वान किया है। भूमि पूजन के दौरान प्रदेश मंत्री रामचेत पान्डेय, रैली प्रभारी हरिद्वार दुबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के साथ जिला पदाधिकारी, व्यवस्था प्रमुख, नेतागण और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भूमि पूजन के बाद जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष व्यवस्था प्रमखों के साथ मंदुरी हवाई पट्टी पर बैठ लेंगे। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि मंगलवार को लालगंज विधानसभा की पांचों विधानसभाओं में 14 जुलाई को प्रधानमंत्री की मंदुरी में होने वाली जनसभा की तैयारी के संबंध में बैठक होगी। विधानसभा अतरौलिया की बैठक 11बजे अतरौलिया बाजार, विधानसभा फूलपुर-पवई की 12.30 बजे माहुल में, विधानसभा दीदारगंज की 3.30 बजे कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के आवास पर, विधानसभा लालगंज की 5.30 बजे, विधानसभा निजामाबाद की 2.30 बजे गुरुद्वारे पर होगी। बैठक सांसद नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लेंगे। बैठक में स्थानीय जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, रैली के मंडल प्रभारी, सभी विधानसभा के चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, विधायक उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने अमित तिवारी को प्रदेश मीडिया पैनल सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी है।
विज्ञापन