फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कीचड़ से सराबोर हुआ मुख्य मार्ग, परेशान हुए राहगीर

कीचड़ से सराबोर हुआ मुख्य मार्ग, परेशान हुए राहगीर

Tue, 15 May 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कीचड़ से सराबोर हुआ मुख्य मार्ग, परेशान हुए राहगीर
तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार की स्थित सोमवार को नारकीय रही। एक तो अतिक्रमण हटाये जाने की कवायद के तहत सड़क पर मलबा जमा हुआ है तो वहीं रविवार की रात हुई बरसात ने मलबे को कीचड़ में तब्दील कर दिया। सोमवार को कीचड़ से सराबोर सड़क पर जाम का झाम लग गया, जिसमें फंस कर लोग दिन भर जुझते नजर आये।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण को लेकर जीयनपुर बाजार में अतिक्रमण हटवाये जाने की कवायद एक पखवारे से अधिक समय से चल रही है। लोग अपने अवैैध अतिक्रमण को खुद तोड़ रहे है और मलबा सड़क पर ही पड़ा हुआ है। इस बीच रविवार की रात आयी आंधी के बाद हुई जोरदार बारसात से सड़क कीचड़ से सराबोर हो गई। सोमवार केे दिन भर बाजार में जाम का झाम लगा रहा। जिससे जाम में फंस कर लोग परेशानहाल नजर आये। जीयनपुर बाजार के दोनों ओर दो किमी से अधिक लंबी वाहनों की लाइन लग गई थी। कीचड़ में फिसल कर कई पैदल और दो पहिया वाहन सवार घायल भी हो गये। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण का मलबा न हटाये जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed