फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आजमगढ़, बलिया और मऊ के सीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

आजमगढ़, बलिया और मऊ के सीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 23 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़, बलिया और मऊ के सीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
आजमगढ़। कमिश्नर एसबीएस रंगाराव ने गुरुवार शाम स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत मंडल के तीनों जनपदों की स्थिति अत्यन्त खराब पाई गई। खराब प्रगति के लिए तीनो जनपदों के सीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अन्दर कार्यक्रम में अपेक्षित प्रगति न होने पर सभी डीपीआरओ बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की हालत खराब देख कमिश्नर नाराजगी जताई है। तय समय में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न करने वाले बीडीओ, एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों को सरकारी सेवा के लिए अच्छम मानते हुए उनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए उनकी नियुक्ति प्राधिकारी को संस्तुति भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कंसलटेन्ट, खंड प्रेरक और कम्प्यूटर ऑपरेटर जिनका कार्य संतोषजनक नहीं है उनका नवीनीकरण न करने तथा उनके स्थान पर नये संविदा कर्मियों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed