{"_id":"5a677f5d4f1c1ba4268b6145","slug":"61516732253-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी जैविक खेती अपनाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी जैविक खेती अपनाने की सलाह
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना के तहत मुहम्मदपुर विकास खंड के ग्राम रानीपुर रजमो में कृषक गोष्ठी का मंगलवार को आयोजन किया गया। जिसमें उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. पंकज सिंह ने अनुसूचित कृषकों की आय में वृद्धि के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक तरीकों का प्रयोग और जैविक खेती कर अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने, फसल अवशेष प्रबंधन वर्मी कंपोस्ट के उपयोग को बढ़ावा देने और कृषि विभाग द्वारा अनुदान की मदवार जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मृदा की जांच के लिए प्रेरित किया। कहा कि जांच के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें। सचिव नेसार अहमद ने किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया । ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर धीरेंद्र सिंह द्वारा गेहूं, सरसों और चना में सिंचाई प्रबंधन और लगने वाले कीटों, व्याधियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कुलदीप, बृजेश सहायक टेक्नोलॉजी मैनेजर द्वारा आत्मा योजना की विशेषताओं पर चर्चा की गई। गोष्ठी का संचालन प्राविधिक सहायक रामप्रीत ने किया। रानीपुर रजमो के प्रधान राणा प्रताप सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पतिराज, दशरथ, ललित, संतराज, चंद्रबली, रामनरेश, बालचंद आदि उपस्थित थे। ब्यूरो