फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंदिरों में दर्शन-पूजन कर की नए साल की शुरूआत

मंदिरों में दर्शन-पूजन कर की नए साल की शुरूआत

Mon, 01 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में दर्शन-पूजन कर की नए साल की शुरूआत
आजमगढ़। रविवार को पुराने साल को विदाई देने और नए साल के स्वागत में जनपद में जगह-जगह लोगों ने अपने हिसाब से कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं नए साल के पहले दिन की शुरूआत ज्यादातर लोगों ने मंदिरों में मत्था टेककर किया। इस दौरान लोगों ने ईश्वर से परिवार के सुख-समृद्घि की कामना के साथ ही नए साल को अच्छी तरह से गुजारने की कामना की।
विज्ञापन

नए साल के स्वागत में रविवार को कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें देर रात युवा ठुमके लगाते रहे। इसके साथ ही युवाओं द्वारा जगह-जगह डीजे आदि लगाकर भव्य तरीके से नए साल का स्वागत किया गया। रात जहां युवाओं की नाचते-गाते बीती वहीं नए साल के पहले दिन सोमवार को उन्होंने नगर क्षेत्र स्थित मंदिरों में मत्था टेककर नए साल शुरुआत की। नए वर्ष पर मंदिरों को विद्युत झालरों और फूलमालाओं से सजाया गया था। मंदिर में दर्शन को पहुंचे लोगों ने वहां चल रहे भजन-कीर्तन और रामायण पाठ में भी हिस्सा लिया। वहीं नगर के भरनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। इस दौरान गायक कलाकार राजेश रंजन ने अपने भजनों के माध्यम से लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। शाम होते ही मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही एक-दूसरे को बधाई देने और संदेश भेजने का क्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन


कहीं कटा केक तो कहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बिंद्राबाजार। नए साल पर मां प्यारी देवी निजी आईटीआई बिंद्राबाजार में नव वर्ष सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा, बब्लू मास्टर, राजीव, राधेश्याम, विवेक प्रजापति, अविनाश कुमार यादव, नागेंद्र मास्टर आदि उपस्थित थे। अमरावती कंप्यूटर सेंटर बिंद्राबाजार में केक काटकर नव वर्ष मनाया गया। जिसमें प्रबंधक मंजू लता शर्मा, अंकिता विश्वकर्मा, शुभम, फुरकान अहमद, सूरज गुप्ता, किशन गुप्ता आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में एचडीएस इंस्टीट्यूट बिंद्राबाजार में नववर्ष के अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। मुख्य अतिथि अब्दुल्ला शेख ने प्रतियोगी छात्राओं में पुरस्कार वितरण किया। महेश्वर मिश्रा, कतवारू मास्टर, शांति विश्वकर्मा, हरिओम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed