फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1411 अधिवक्ताओं ने ने किया अपने मत का प्रयोग

1411 अधिवक्ताओं ने ने किया अपने मत का प्रयोग

Sat, 16 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
1411 अधिवक्ताओं ने ने किया अपने मत का प्रयोग
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के शनिवार को हुए चुनाव में लगभग नब्बे प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव मैदान में उतरे साठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद कर दिया है। 1562 मतदाताओं में 1411 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना रविवार 17 दिसंबर को प्रात: आठ बजे से शुरु होगी, जो अंतिम गणनाव् तक चलेगी। इस दौरान कचहरी परिसर में गहमा-गहमी बनी रही।
विज्ञापन

प्रात: नौ बजे से ही मतदान क्रिया शुरु हुई जो सायं पांच बजे समाप्त हुई। इस दौरान दीवानी न्यायालय परिसर में चुनाव को लेकर अधिवक्ता काफी उत्साहित दिखे। चुनाव मैदान उतरे प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पंप लेट के साथ ही अनेक हथकंडों का इस्तेमाल कर रहे थे। निर्धारित समय तक गहमागहमी का माहौल के बीच शांति पूर्वक मतदान संपन्न हुआ। इस चुनाव में 1562 अधिवक्ता मतदाताओं में 1411 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 90 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 15 पदों पर चुनाव लड़ रहे 45 प्रत्याशियों का भाग्य अधिवक्ता मतदाताओं मतपेटिका में बंद कर दिया। जिसमें अध्यक्ष पद पर सात, मंत्री पद पर दस, सह मंत्री पर दस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चार, कनिष्ट उपाध्यक्ष चार, वरिष्ठ कार्यकारिणी आठ, आडिटर पर दो चुनाव मैदान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed