{"_id":"5a2597674f1c1bc9678bfed3","slug":"61512413031-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने और धान की बिक्री के लिए किसान हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने और धान की बिक्री के लिए किसान हलकान
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। गन्ने और धान की बिक्री के लिए किसान दर दर की ठोकरें खा रहा है। अधिकारियों के यहां गुहार लगा रहा है इसके बाद भी उसकी नहीं सुनी जा रही है। ऐसे में किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है जो कभी सड़क पर चक्काजाम, धरना प्रदर्शन के रूप में फूट सकता है।
अहरौला क्षेत्र के हासा मतलूबपुर स्थित धान क्रय केंद्र सोमवार को भी बंद रहा। क्षेत्र के किसान धान की बिक्री के लिए पूरे दिन केंद्र का चक्कर काटते रहे। लेकिन केंद्र प्रभारी का पता नही चला। किसानों ने जिलाधिकारी को फोन से अवगत भी कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं गन्ना क्रय केन्द्र अहरौला मड़ना में लगभग सौ ट्राली गन्ना लाद कर ट्रालियां एक हफ्ते से भी अधिक समय से खड़ी हैं। न तो गन्ने की तौल हो पा रही है और ना ही ट्रालियों को खाली किया जा रहा है। गन्ना समिति बूढनपुर के पूर्व चेयर मैन भाजपा नेता बालमुकुंद सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी एसएल यादव से इस संबंध में बात की। उन्होंने कहा कि इस समस्या से हमने जीएम सठियाव वीके अवरोल को अवगत करा दिया है। जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। वहीं धान और गन्ने की खरीद न होने से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। कभी भी किसानों का गुस्सा सड़क पर उतर सकता है।
महुजा में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग
आजमगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर गन्ना किसानो की समस्याओं को दूर करने के लिए मार्टीनगंज तहसील के महुजा या बनगांव में गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने की को लेकर पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गन्ना क्रय खोलने जाने को लेकर जिलाधिकारी ने किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के जीएम से दूरभाष पर वार्ता कर महुजा में गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने का निर्देश दिया है। गन्ना क्रय केंद्र अगर खुल गया तो किसानों को समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।