फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खाद्य एवं रसद विभाग ने परिवहन दरों में की बढ़ोतरी

खाद्य एवं रसद विभाग ने परिवहन दरों में की बढ़ोतरी

Wed, 11 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं रसद विभाग ने परिवहन दरों में की बढ़ोतरी
आजमगढ़। गेहूं खरीद के दौरान घोषित परिवहन दर के कम होने से पेश आई परेशानी के मद्देनगर धीन खरीद में परिवहन दर में भी बढ़ोत्तरी की गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने इस बार परिवहन दरों में 100 क्विंटल धान की 10 किमी तक ढुलाई में 741 रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के दौरान विभाग की ओर से घोषित परिवहन दर काफी विरोध हुआ था। इसे बाजार दर से काफी कम बताया गया था। बाद में खाद्य विभाग ने भी माना था कि इसका खरीद पर विपरीत प्रभाव पड़ा था। इसके मद्देनगर परिवहन दरों को पुन: मूल्यांकन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर इसमें डिप्टी आरएमओ, एआरटीओ आदि को शामिल किया गया था। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद परिवहन दर में इजाफा किया गया है। डिप्टी आरएमओ राजू पटेल ने बताया कि पहले 10 किमी तक सौ क्विंटल की ढुलाई के लिए जहां 809.48 रुपये तय थे वहीं अब आठ किमी तक सौ क्विंटल की ढुलाई के लिए 1550 रुपये दिए जाऐंगे। दूरी बढ़ने पर दर में प्रति किमी और इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन

0000
धान खरीद को लेकर कार्यशाला आज
आजमगढ़। धान खरीद को लेकर दिले में चल रही तैयारियों की समीक्षा के लिए कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया है। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व, सभी एसडीएम, डिप्टी आरएमओ, मंडी सचिव और क्रय से संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में क्रय नीति, तैयारियों की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed