{"_id":"59d521eb4f1c1bae538b5d38","slug":"61507140075-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ मां को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ मां को दी विदाई
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले में विभिन्न स्थानों पर दशहरा पर्व के तहत स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। इस दौरान सड़कों के किनारे आदि शक्ति मां दुर्गा के दर्शन को लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान लग रहे मां के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के बरहपुर, बांसगांव, बिलरियागंज सहित आजमपुर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ नदियों में विसर्जित किया गया। इस दौरान भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। जिसके चलते जगह-जगह जाम से लोग परेशान रहे। बरहपुर की प्रतिमा को ट्राली और बांसगांव की मां दुर्गा की प्रतिमा को ट्रक पर रखकरमऊ जिले के दोहरीघाट स्थित सरयू नदी के तट पर ले जाया गया। जहां विधि-विधान से मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्त डीजे की धुन पर जमकर थिरके। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील के जगदीशपुर स्थित नवयुवक संघ की ओर से स्थापित माता की प्रतिमा का विर्सजन बुधवार की शाम गाजे-बाजे के साथ पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजुषा के संगम में विधि-विधान से किया गया। इस दौरान लगे मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मां की प्रतिमा को फूलपुर नगर से गुजारा गया। इस दौरान अबीर और गुलाल जमकर उड़ाए और युवा भक्ति गीतों की धुन पर जमकर थिरके। शंकर तिराहा पर मां के दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस के दुर्वासा धाम पहुंचने पर तमसा-मंजुषा के संगम में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान लगे मां के जयकारों पूरा क्षेत्र गूंज उठा।