फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कैसे पूरा हो स्वच्छ भारता सपना, दो लाख का शौचालय बन सफेद हा

कैसे पूरा हो स्वच्छ भारता सपना, दो लाख का शौचालय बन सफेद हा

Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कैसे पूरा हो स्वच्छ भारता सपना, दो लाख का शौचालय बन सफेद हा
लाटघाट। स्वच्छता अभियान में जिले की पिछड़ी हालत को देखकर पूरा प्रशासनिक अमला कमर कस कर मैदान में उतरा हुआ है। डीएम और सीडीओ की ओर से रोजाना दो-दो ब्लाकों का दौरा कर कर्मचारियों और सफाईकर्मियों से गावों में 25-25 शौचालय बनवाने को कहा जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन की इस मुहिम को हरैया ब्लॉक के में रामपुर देवारा में दो लाख की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय मुंह चिढ़ा रहा है। 2008-09 में बने शौचालय की खिड़की और दरवाजे टूट चुके हैं। टोटिया तक गायब हैं। आसपास की ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा है, लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इधर नहीं है।
विज्ञापन

हरैया विकासखंड के रामपुर देवारा गांव में तत्कालीन प्रधान राम जनक सिंह और सेक्रेटरी राम प्रवेश सिंह ने वर्ष 2008-09 में ग्राम पंचायत की ओर से दो लाख की लागत से सार्वजनिक स्वच्छ शौचालय का निर्माण कराया गया था। छत पर पानी की टंकी लगवा कर टोटियां भी लगवाई गईं थी। शौचालय बनने के बाद से ही सफेद हाथी बनकर रह गया है। सारी सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी इसे प्रयोग में नहीं लाया जा सका। और तो और इसके खिड़की-दरवाजे भी टूट चुके हैं। टंकी की टोटी तक निकाल ली गई है। शौचालय के चारों तरफ गोबर, कूड़ी डालकर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। शौचालय के सामने इतनी गंदगी है कि प्रवेश करना ही मुश्किल है। प्रधान कौशल्या देवी के प्रतिनिधि प्रभुनाथ सिंह पटेल ने बताया कि हमने कई बार यहां साफ-सफाई करानी चाही, लेकिन लोगों ने रोक रखा है। गांव में सफाईकर्मी का आना-जाना भी लगभग बंद है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा है तो शौचालय की मरम्मत कराई जाएगी। इसे ग्रामीणों के प्रयोग के लायक बनवाया जाएगा। कब्जा हटाकर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाबचंद सोनकर, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed