फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पांच घंटे तक जाम से कराहता रहा आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग

पांच घंटे तक जाम से कराहता रहा आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग

Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पांच घंटे तक जाम से कराहता रहा आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग
आजमगढ़। कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा के अनावरण पर पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया था। लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने और सड़क के दोनों ओर बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने से आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पांच घंटे तक जाम से कराहता रहा। अंजानशहीद से लेकर जीयनपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में कई रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। धूप में भूख-प्यास से यात्री बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री के नत्थूपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग से होकर गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अंजानशहीद से पहले बाइपास मार्ग से चुनहवा होते हुए जीयनपुर निकालने और गोरखपुर से आजमगढ़ आने वाले वाहनों को जीयनपुर से मुबारकपुर, सठियांव होते हुए जिला मुख्यालय भेजने का फैसला किया था। प्रशासन ने रूट डायवर्जन तो कर दिया लेकिन कार्यक्रम स्थल के आसपास कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की। इसका परिणाम हुआ लोग गाड़ियों को सड़क के दोनों किनारे बेतरतीब लगाकर पैदल ही कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए। जब सड़क के किनारे जगह कम पड़ी तो लोगों ने बाइपास मार्ग पर भी आड़े तिरछी गाड़ियां लगा दीं। बाइपास मार्ग पर गाड़ियों को लगाने के कारण आजमगढ़ से होकर गोरखपुर जाने वाहनों का लंबा जाम लग गया। कुछ ऐसा ही हाल गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहनों का भी हुआ। सबसे ज्यादा बुरा हाल आजमगढ़ से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों का हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे से लगा जाम शाम चार बजे के बाद ही समाप्त हो सका। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस और गर्मी से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन



भीड़ ने रोका खेसारी का रास्ता
आजमगढ़। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोजपुरी गायक और कलाकार खेसारी लाल यादव भी जनपद पहुंचे। जैसे ही वह गाड़ी से अंजान शहीद पहुंचे जाम में फंस गए। इस दौरान लोगों की नजर उन पर पड़ गई। फिर क्या था भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। इससे भी काफी समय तक जाम लगा रहा। लोग उनकी गाड़ी के पास से हटने को ही तैयार नहीं था। किसी तरह से वह लोगों की भीड़ से बचकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed