फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूसरे दिन भी नहीं दिखी सुरक्षा व्यवस्था

दूसरे दिन भी नहीं दिखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 15 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं दिखी सुरक्षा व्यवस्था
आजमगढ़। विधान भवन में आरडीएक्स मिलने के बाद भले ही पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित कर सघन तलाशी अभियान का निर्देश दिया गया है। लेकिन आजमगढ़ जिले के सार्वजनिक स्थलों पर जहां भीड़भाड़ होती है। वहां कोई भी ऐसी चहलपहल शनिवार को भी देखने को नहीं मिली। बेरोकटोक लोग आते-जाते दिखे।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे न्यायालय गेट के बाहर और भीतर आमजन और अधिवक्ताओं की भीड़ थी। प्रमुख गेट के लोग बेधड़क आ-जा रहे थे। पुलिस के जवान शनिवार को गेट के बाहर जरूर खड़े थे। लेकिन वे लोग अपने में बातचीत करने में व्यस्त रहे। ऐसा ही कुछ हाल 2.15 बजे रोडवेज परिसर का भी रहा। यहां भी यात्रियों की भीड़ थी। लोग बसों के पीछे भागदौड़ करते हुए देखे गए। लेकिन पुलिस नदारद रही। जबकि 2.30 बजे कलेक्ट्रेट में शनिवार के दिन आलाधिकारी तो नहीं थे। लेकिन कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों मेें काम करने में व्यस्त नजर आए। जबकि भवन के निचले तल में बने पार्किंग स्थल पर लोग अपने वाहन खड़ी करते और लेकर आते-जाते नजर आए। इन्हें कोई भी टोकने वाला नहीं दिखा। ना ही सुरक्षाकर्मी ही लगाए गए थे। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अपने स्तर से गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed