फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   60 per cent of people coming to work in transport department reduced

परिवहन विभाग में काम कराने आने वाले 60 फीसदी घटे

Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
60 per cent of people coming to work in transport department reduced
आजमगढ़। कोरोना के भय से लोगों ने लर्निंग लाइसेंस बनवाने से दूरी बना ली है। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के कारण लोगों ने परिवहन विभाग से दूरी बना ली है। पहले रोजाना औसतन एक हजार लोग आवेदन करते थे। वहीं, अब यह संख्या 400 तक सिमट गई है। हमेशा प्रतीक्षा में रहने वाले लर्निंग लाइसेंस के टाइम स्लॉट भी खाली हैं। हालांकि विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक मई तक डीएल समेत अन्य कार्यों पर रोक लगा दी है। वहीं अन्य कार्यों के लिए भी लोग नहीं पहुंच रहे हैं। परिवहन विभाग में सबसे ज्यादा लोग ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों की फिटनेस के लिए पहुंचते थे, लेकिन इन दिनों यह संख्या बेहद कम हो गई है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने बताया कि मार्च तक रोजाना 600 से 650 लोगों का लर्निंग व स्थाई डीएल बनता था और ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण होता था। वहीं, अब यह संख्या रोजाना की 200 से 300 तक रह गई है। डुप्लीकेट आरसी, वाहनों की फिटनेस, आरसी पर बैंक लोन कटवाने समेत अन्य कार्यों के लिए भी 70 से 72 लोग आ रहे थे। उनमें भी कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2020 में खत्म हो रही वाहन संबंधी दस्तावेजों की वैधता शासन ने बढ़ाकर 30 जून 2021 तक दी है, इसलिए लोगों को दस्तावेजों की अंतिम तारीख को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed