फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   57 samples taken, show cause notices issued to three

लिए गए 57 नमूने, तीन को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 03 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
57 samples taken, show cause notices issued to three
किसानों को उचित दर पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को थोक और फुटकर बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई र्हुई। इस दौरान अभिलेख प्रस्तुत न करने पर कुल तीन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जबकि 40 दुुकानों से कुल 57 नमूने एकत्र किए। शासन के निर्देश पर बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों और गोदामों पर एक साथ जांच के लिए बीज निरीक्षकों और अधिकारियों को नामित किया गया था। बृहस्पतिवार को इन बीज निरीक्षकों और अधिकारियों द्वारा दुकानों और गोदामों पर छापामारी की गई। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता और जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल की टीम द्वारा 15 दुकानों पर छापामारी कर 30 नमूने जुटाए गए। दो दुकानदारों द्वारा मांगे गए अभिलेख न दिखाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं उप कृषि निदेशक संगम सिंह और एआर कोआपरेटिव द्वारा 11 दुकानों पर छापामारी कर 20 नमूने जुटाए गए। जबकि उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर सुधीर कुमार और प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी दिनेश सिंह द्वारा 14 दुकानों पर छापामारी कर सात नमूने जुटाए गए और एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed