फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   57 election symbols fixed for village head

ग्राम प्रधान पद के लिए 57 चुनाव चिह्न तय

Thu, 21 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
57 election symbols fixed for village head
आजमगढ़। त्रिस्तरीय चुनाव की तिथि भले ही घोषित न हुई हो लेकिन इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव चिह्न पहले ही तय हो चुके हैं। पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव के लिए 164 चुनाव चिह्न निर्धारित हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18, ग्राम प्रधान पद के लिए 57, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 53 चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। प्रत्याशियों को इन्हीं में से एक चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना होगा। सबसे अधिक चिह्न ग्राम प्रधान के लिए होंगे।
विज्ञापन

जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया जाएगा। मतदाता सूची फीडिंग आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इन सबके बीच दावेदारों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। हालांकि वार्डों का आरक्षण जारी न होने के कारण प्रचार-प्रसार गति नहीं पकड़ पा रहा है। ग्राम पंचायत और जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म हो चुका है लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्य मार्च के बीच में खत्म होगा। पंचायत चुनाव को लेकर जनपद में तेजी आ चुकी है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आम, पेंसिल, ओखली, फरसा, अंगूर, बंदूक, केला, बैडमिंटन का बल्ला, गुलाब का फूल, ब्रुश, घड़ा, ब्लैकबोर्ड, डमरू, रिक्शा, तंबू, शंख, नल और सुराही चिह्न तय हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के लिए अनाज ओसाता हुआ किसान, गले का हार, इमली, घंटी, कन्नी, चारपाई, कार, चूड़ियां, किताब, छत का पंखा, कैमरा, टेबिल लैंप, कैरम बोर्ड, टोकरी, कोट, डेस्क, खड़ाऊं, ड्रम, गदा, तांगा, तोप, फूल और घास, त्रिशूल, बल्लेबाज, दरवाजा, बस, धनुष, बांसुरी, धन का पेड़, बाल्टी, पत्तियां, बिजली का खंभा, पहिया, बिजली का बल्ब, पालकी, बेंच, पुल, बैलगाड़ी, फावड़ा, भवन, फुटबाल, भुट्टा, मोटर साइकिल, ऊन का गोला, मोमबत्ती, कंघा, रिंच, गुब्बारा, लिफाफा, गैस सिलेंडर, वायबुयान, टमाटर, हथौड़ा, दीवार घड़ी, आइस क्रीम, प्रेशर कुकर और अलमारी चिह्न तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 प्रतीक चिह्न
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए हैं। इनमें अनार, गेंद और हाकी, अलाव और आदमी, चकला बेलन, अंगूठी, चिड़िया का घोसला, आटा चक्की, जीप, ईंट, टार्च, कढ़ाही, टेबिल फैन, कांच का गिलास, टैंक, कुंआ, टोपी, केला का पेड़, तलवार, गुल्ली डंडा, दमकल, नारियल, लेटर बाक्स, पतंग, शहनाई, पानी का जहाज, सरौता, प्रेस, सिलाई मशीन, फ्राक, स्टूल, भगौना, स्लेट, रेल का इंजन, हंसिया, लड़का लड़की और हारमोनियम शामिल हैं।
जिला पंचायत सदस्य के लिए 53 प्रतीक चिह्न तय
आजमगढ़। जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए कुल 53 प्रतीक चिह्न उपलब्ध होंगे। इनमें आरी, गिटार, उगता सूरज, घुड़सवार, कप और प्लेट, चश्मा, कलम और दवात, छड़ी, कुल्हाड़ी, छाता, केतली, झोपड़ी, कैंची, टाइपराइटर, क्रेन, टेलीफोन, खजूर का पेड़, टेलीविजन, गमला, ट्रैक्टर, ढ़ोलक, रोड रोलर, तरकस, लट्टू, तराजू, लाऊडस्पीकर, ताला चाभी, वृक्ष, थरमस, शेर, नाव, सितारा, पिस्टल, सिर पर कलश लिए स्त्री, फसल काटता किसान, सीटी, फावड़ा बेल्चा, सैनिक, बल्ला, स्कूटर, मछली, हथठेला, रेडियो, हल, हेलीकाप्टर, सीमेंट की बोरी, कटहल, सूटकेस, मेज, हैंगर, मोबाइल फोन, लहसुन और सपेरा शामिल हैं।

प्रतीक चिह्नों के आवंटन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो प्रतीक चिह्न पिछले साल थे वहीं इस बार भी हैं। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को इन्हीं में से एक प्रतीक चिह्न पर चुनाव लड़ना होगा। इन्हीं प्रतीक चिह्नों के आधार पर ही मतपत्रों की छपाई भी हुई है।-राकेश कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed