फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   550 council schools with less than 50 students will be merged, government issued order

Azamgarh News: 50 से कम छात्र संख्या वाले 550 परिषदीय स्कूलों का होगा विलय, शासन ने जारी किया आदेश

Tue, 17 Jun 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
550 council schools with less than 50 students will be merged, government issued order
आजमगढ़। जिले में संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए 50 से कम छात्र संख्या वाले 550 परिषदीय स्कूलों का जल्द ही निकटवर्ती स्कूलों में विलय किया जाएगा। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार की ओर से डीएम और जिला राज्य परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि कम नामांकन वाले स्कूलों की पहचान कर उनकी विलय प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
विज्ञापन

इस कदम से विद्यालयीय शिक्षा व्यवस्था में नवाचार एवं सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी। विद्यालयों में भवन, कक्षा-कक्ष, आईसीटी उपकरण, शैक्षणिक सामग्री आदि का साझा उपयोग कर शिक्षा को अधिक प्रभावशाली एवं विद्यार्थी केंद्रित बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही हर कक्षा के लिए एक शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, इससे समय सारिणी का आदर्श पालन भी संभव होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूलों के विलय से प्रशासनिक अनुश्रवण बेहतर होगा। संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब स्थापना के लिए केंद्र सरकार द्वारा नामांकन आधारित मंजूरी भी दी जा रही है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि खंड शिक्षा अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही, अभिभावकों, समुदाय, स्थानीय प्राधिकरण व शिक्षक संगठनों से संवाद कर प्रस्तावित बदलाव के लाभों से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

00
एक नजर में :-
कुल परिषदीय स्कूल : 2706
प्राथमिक विद्यालय : 1724
उच्च प्राथमिक विद्यालय : 458
कंपोजिट विद्यालय : 524
पंजीकृत विद्यार्थी : 264140
00
जिले में 550 ऐसे विद्यालय हैं, जिनमें 50 से कम बच्चों का नामांकन है। ऐसे में इन विद्यालयों को पास के विद्यालयों में विलय किया जाएगा। यह शासन की बड़ी पहल है। इससे परिषदीय स्कूलों की शिक्षा में सुधार होगा। वहीं, बच्चों को भी लाभ होगा। इसे लेकर शासन का पत्र भी आ चुका है। - मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed