{"_id":"69a7042f3f62288b1e074c1c","slug":"54656-applications-received-for-ayushman-in-six-days-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146397-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छह दिनों में आयुष्मान के आए 54656 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छह दिनों में आयुष्मान के आए 54656 आवेदन
विज्ञापन
28 फरवरी से दो मार्च तक एक सप्ताह में 30,380 कार्ड के लिए आवेदन मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। जनपद में आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण अभियान में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। डीएम की विशेष रुचि एवं सतत निगरानी के परिणामस्वरूप जनपद प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। तीन दिनों तक चले अभियान में 546560 लोगों ने आवेदन किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान 26 से 28 फरवरी तक 24,276 आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए आवेदन किए गए। वहीं 28 फरवरी से 02 मार्च तक मात्र एक सप्ताह में 30,380 कार्ड के लिए आवेदन किए हैं, जो अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि एक फरवरी से दो मार्च की अवधि में जनपद में 46,120 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए आवेदन मिले हैं। योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 से दो मार्च 2026 तक जनपद में 12,55,985 आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए आवेदन मिले हैं, जो निर्धारित 19,91,721 लक्ष्य के अपेक्षा निरंतर प्रगति को दर्शाता है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जनपद को प्राप्त यह सम्मानजनक स्थिति डीएम के मार्गदर्शन एवं विशेष रणनीति का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, पंचायत सहायकों, कोटेदारों एवं आयुष्मान भारत की जनपद स्तरीय टीम के समन्वित प्रयासों की सराहना की। संभवतः एक सप्ताह की अवधि में इतने अधिक आयुष्मान कार्ड आवेदन प्राप्त होना राज्य स्तर पर भी एक रिकॉर्ड उपलब्धि हो सकती है। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की कि चयनित पात्र लाभार्थी शीघ्र अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाकर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।