फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   54 samples tested in mobile laboratory vehicle, 11 failed

Azamgarh News: मोबाइल प्रयोगशाला वाहन में जांचे गए 54 नमूनें, 11 हो गए फेल

Tue, 27 Dec 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
54 samples tested in mobile laboratory vehicle, 11 failed
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट से मोबाइल प्रयोगशाला वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सचल प्रयोगशाला से खाद्य पदार्थों की जांच की गई। साथ ही खाद्य पदार्थों की शुद्धता के लिए लोगों को जागरूक भी किया। वहीं जांचे गए 54 नमूने में से 11 फेल हो गए। गंदगी मिलने पर टीम ने दी चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जांच प्रयोगशाला सबसे पहले रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पहुंची। वहां पर कुल 24 मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों का नमूना जांचा गया। जिसमें कलाकंद व गुलाब जामुन में स्टार्च तथा लड्डू व जलेबी कृत्रिम रंग से रंगी हुई पाई गई। इसके बाद उक्त जांच प्रयोगशाला रानी की सराय स्थित ऊंची गोदाम मोड़ एवं सोनवरा मोड़ पहुंच कर वहां के खाद्य कारोबारियों के खाद्य पदार्थों दूध, इमरती, लड्डू, राजभोग एवं अन्य खाद्य पदार्थ की जांच की गई। जिसमें अधिकतर खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाए गए। सचल वाहन दल बेलइसा चौराहा पर शेरे पंजाब ढाबा एवं मद्धेशिया स्वीट हाउस से हल्दी, सब्जी मसाला, लड्डू, कलाकंद जांचे गए, जो मानक के अनुरूप पाए गए। इस प्रकार मंगलवार को जांच में कुल 54 नमूने जांचे गए, जिसमें 11 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। जिन खाद्य कारोबारियों के खाद्य नमूनें फेल पाए गए अथवा उनमें कोई कमी पाई गई, उसको सुधारने के लिए उनको जागरूक भी किया। सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला में उपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सचल खाद्य जांच दल अगले चार दिनों के लिए जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में भ्रमण कर खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस के खाद्य पादार्थों का नि:शुल्क जांच कर तत्काल परिणाम उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

आज यहां सचल दल करेगी जांच
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला 28 दिसंबर यानी बुधवार को मसीरपुर, जुनैदगंज, आरिफगंज, नसिरपुर, बेलनाडिह, बिलरियागंज तथा चांदपट्टी के बाजारों का भ्रमण कर खाद्य नमूनों का नि:शुल्क जांच करेगी। उक्त अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, प्रेमचंद्र एवं खाद्य लिपिक संदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed