{"_id":"65185e87f01b4c35c80cd678","slug":"5166-people-will-get-employment-in-the-district-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-5270-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिले में 5166 व्यक्तियों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिले में 5166 व्यक्तियों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
जनपद में 264 एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं, जिसके अंतर्गत 2645.01 करोड़ का इन्वेस्टमेंट होता। जिसके सापेक्ष कुल 12400 व्यक्तियों को रोजगार मिलता। उपरोक्त में से 115 एमओयू जीबीसी के लिए तैयार हैं, जिसके अंतर्गत 665.3 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया जाएगा। जिसमें कुल 5166 व्यक्तियों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
उक्त जानकारी उपायुक्त उद्योग एसएस रावत ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को दी। डीएम ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में निवेशकों से प्राप्त विभिन्न निवेश प्रस्तावों को जिनमें एमओयू हस्ताक्षरित हैं, उन्हें आगामी छः माह में प्रथम जीबीसी तक क्रियान्वित कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन परियोजनाओं को धरातल पर लाए जाने के निमित्त उनकी भूमि, लाइसेन्स, आदि की आधारभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधानित कराया जाए। वर्तमान में कुल 141 इकाईयों से संपर्क स्थापित किया गया, जिसमें से 115 इकाईयों ने प्रथम जीबीसी तक अपनी इकाईयों को प्रारम्भ किए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि विभागों के हस्ताक्षरित एमओयू जिन्हें प्रथम जीबीसी तक प्रारंभ कराए जाने की संभावना है, अपनी तैयारियां पूर्ण करें।
डीएम ने कहा कि पूर्व की बैठक में विद्युत एवं उद्योग विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना सहित अन्य विभागों के प्रगति की समीक्षा किया।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिया कि रोजगार मेले का आयोजन कर अधिक से अधिक बेरोजगारों को विभिन्न क्षेत्रों मे सेवायोजित करायें। उन्होंने कहा कि सेवायोजना विभाग के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों का बागवान, अस्पताल, स्पोर्ट, नर्सिंग, फार्मेसी के क्षेत्र में कैरियर काउन्सिलिंग करायें, क्योंकि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर ज्यादा हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी, सीओ सिटी गौरव शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।