{"_id":"5c8e8d21bdec2214505451ef","slug":"51552846113-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब की बेटी हूं मेरी लाज आपके हाथ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब की बेटी हूं मेरी लाज आपके हाथ में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज द्वारा होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन जारी है। मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को कापियों में नोट के साथ ही तरह-तरह के पास करने के मैसेज भी लिखे रहे हैं। इन सबके बीच रविवार को आठवें दिन चारों केंद्रों पर कुल 460051 कापियों का मूल्यांकन किया गया।
रविवार को नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में शिक्षक कापियों का मूल्यांकन करने में मशगूूल थे। तभी एक शिक्षक ने एक कापी को मूल्यांकन के लिए उठाया। जैसे ही उसे चेक करने के लिए पहले पेज को पलटा एक पत्र लिखा मिला। यह पत्र किसी लड़की ने लिखा था। उन्होंने वहां मौजूद शिक्षकों को इस लेटर को पढ़कर सुनाया। जिसमें लिखा था कि गुरुजी आपसे अनुरोध है कि मुझे पास कर देना। इस गरीब बेटी की लाज अब आपके हाथ में है। इस गरीब के बेटी कीह लाज बचा लेना। इसके बाद शिक्षक ने कापी को चेक कर नंबर दिया और रख दिया। वहीं रविवार को बनाए गए चार मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 460051 कापियों का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान शिब्ली इंटर कालेज में 96006, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 137083, डीएवी इंटर कालेज में 116464 और सठियांव में 110498 कापियों का मूल्यांकन किया गया।