फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चार साल से राशन, केरोसिन के लिए भटक रहे ग्रामीण, प्रदर्शन

चार साल से राशन, केरोसिन के लिए भटक रहे ग्रामीण, प्रदर्शन

Sun, 17 Mar 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
चार साल से राशन, केरोसिन के लिए भटक रहे ग्रामीण, प्रदर्शन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदपार के दर्जनों ग्रामीण शनिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली से सगड़ी पहुंचे। कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नए राशन कार्ड मिलने के बाद भी राशन न दिए जाने का आरोप लगाया। एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। नई दुकान का प्रस्ताव ग्राम पंचायत में ही करने की मांग रखी। एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चार वर्ष पूर्व चांदपार ग्राम पंचायत की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निलंबित कर पांच किलोमीटर दूर खालिसपुर ग्रामसभा के सस्ते गल्ले की दुकान से संबद्ध कर दी गई। कोटेदार की ओर से ग्रामीणों को परेशान किया जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि सस्ते गल्ले की दुकान का नया प्रस्ताव किया जाए। तब तक गांव के पास के दुकान से संबद्ध किया जाए। पूर्व में जिस ग्राम प्रधान की ओर से दुकान को निलंबित कराया गया था। वही अब नया प्रस्ताव करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। एसडीएम दिनेश मिश्रा ने सप्लाई इंस्पेक्टर अजमतगढ़ रामप्रवेश को जांच सौंपी है। त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। प्रधान रोशन जहां, हासीम भुट्टू, सुशीला, लीलावती, गुलाबी, लीला, चंद्रमी, सुनीता, प्रभावती, धर्मी, चंद्रदेई, शांती, सुशीला, बला देवी, उर्मिला आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed