फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   30 की हुई जांच में तीन नए मरीज आए सामने

30 की हुई जांच में तीन नए मरीज आए सामने

Sun, 24 Feb 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
30 की हुई जांच में तीन नए मरीज आए सामने
मुबारकपुर। मुबारकपुर नगर में फैली फैली पीलिया के 45 वें दिन भी नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 लोगों में पीलिया की जांच की गई। जिसमें तीन नए पीलिया के मरीज मिले। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 11जनवरी से नगर के पुरारानी व समौधी मुहल्ले से प्रदूषित पानी से फैली पीलिया की बीमारी पूरे नगर क्षेत्र मे फैल चुकी है। नित नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और नपा के प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग लखनऊ और प्रयोगशाला लखनऊ में नपा द्वारासप्लाई के पानी की जांच कराने के बाद लोगों में क्लोरिन की गोली का वितरण किया गया। इसके बाद भी लगाम नहीं लग रही है। शनिवार को सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 मरीजों की जांच में तीन पीलिया के मरीज मिले। जिसमें एकरामुददीन 30 मुहल्ला पुरारानी, आसिफ अनीस 20 मुहल्ला रसूलपुर और सीता देवी 35 पत्नी लल्लू पुराख्वाजा के निवासी हैं। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं शनिवार को डीएम विशेष मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कस्बे में पहुंचे लेकिन उन्होंने पीलिया रोगियों का हाल नहीं लिया। जिससे लोगों में रोष देखने को मिला। जबकि क्षेत्रीय विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पीलिया मरीजों का हाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed