फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मोदी जी की राजनीतिक दृढ़ता और राष्ट्रवादिता मुझे पसंद- अमर सिंह

मोदी जी की राजनीतिक दृढ़ता और राष्ट्रवादिता मुझे पसंद- अमर सिंह

Wed, 26 Dec 2018 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
मोदी जी की राजनीतिक दृढ़ता और राष्ट्रवादिता मुझे पसंद- अमर सिंह
आजमगढ़। दीवानी बार अभिभाषक संघ के शपथग्रहण समारोह में सोमवार को जनपद पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखी। सबसे ज्यादा वह सपा पर हमलावर दिखे। उन्होंने जनपद में चल रही विश्वविद्यालय की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आज सपा में सिर्फ अखिलेश ही अखिलेश हैं और दूसरा कोई नहीं। मुलायम परिवार से शिवपाल सबसे अच्छे आदमी हैं। लेकिन राजनीतिक नहीं। मुलायम सिंह यादव का पूरा प्रदेश ही चारागाह है। वह आजमगढ़ को चर चुके हैं अब दूसरे को चरेंगे। हमें मोदी जी की राजनीतिक दृढ़ता और राष्ट्रवादिता पसंद है। अगले चुनाव में फिर से देश में मोदी की सरकार बनेगी। पांच राज्यों में हुए चुनाव में तीन राज्यों में जीत पर मैं कांग्रेस को बधाई देता हूं। इस बात के लिए कि जो लोग राहुल गांधी को पप्पू कहते थे वह पप्पू नहीं बल्कि चुनौती हैं। लेकिन यह कांग्रेस के इतराने के लिए काफी नहीं है। क्योंकि जिस तरह से कांग्रेस ने यहां मेहनत की थी। उस तरह की सफलता नहीं मिली। राजस्थान में जहां उन्हें जोरदार जीत मिलने की आशा थी वहां भी बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया। कई जगह तो नोटा ने बीजेपी को हराया। वर्तमान में हनुमान जी को जातियों में बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हनुमान राममय थे। राम क्षत्रिय थे। इसलिए उन्हें किसी जाति में बांटना गलत है। एससी एसटी एक्ट अन्य जातियों के लिए खतरा है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील किया कि आप लोग जंतर मंतर चलिए हमारे नेतृत्व में इसके विरोध में धरना दिया जाएगा। साथ ही कहा कि अब मैं आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़ूंगा क्योंकि यहां की जनता घोटालेबाजों और गुंडों को समर्थन करती है। मैंने अपना घर संघ को सौंपा है क्योंकि संघ अच्छा कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed