{"_id":"5bfd8e7dbdec224143673f31","slug":"51543343741-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं से बहिष्कार यात्रा में शामिल होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं से बहिष्कार यात्रा में शामिल होने का आह्वान
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग बढ़ती जा रही है। तीन दिसंबर को जनपद के युवाओं की ओर से बहिष्कार यात्रा आयोजित की गई। सात दिसंबर तक होने वाली बहिष्कार यात्रा के संबंध में बेलईसा स्थित कालेज ऑफ एडवांस स्टडीज में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। युवाओं से बहिष्कार यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। बहिष्कार यात्रा के संयोजक एवं शिब्ली कॉलेज के छात्र नेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि तीन दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से एसकेपी इंटर कालेज से शुरू होकर बहिष्कार यात्रा सात दिसंबर तक जनपद के सभी 22 ब्लॉक में भ्रमण करेगी। इसमें हजारों युवा शामिल होंगे। छात्र नेता अभिषेक राय ने कहा कि बहिष्कार यात्रा पूरे जनपद में लगभग 500 किमी दूरी तय करेगी। इसमें लगभग 200 छोटे-बड़े बाजारों में जनप्रवासियों को जोड़ा जाएगा। डीएवी कालेज के छात्र नेता रवि यादव ने कहा कि आजमगढ़ का युवा अब उसी का साथ देगा जो विश्वविद्यालय बनवाएगा। पिछले दिनों उच्च शिक्षा मंत्री ने निजी विश्वविद्यालय संबंधी बयान देकर युवाओं के आक्रोश को बढ़ा दिया है। इसके उपरांत मत बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में सरोज गिरी, शिव बोधन उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार, विवेक दूबे, आदर्श राय, शैलेन्द्र यादव, अनिल कुमार चौहान, किशन, सौरभ राय, हरिकेश यादव, गरिमा यादव, खुशबू साहनी, अर्चना प्रजापति कंचन यादव, राकेश गांधी, डॉ.सुजीत भूषण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन