फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नई परंपरा की नहीं करें शुरूआत, शांतिपूर्ण मनाए त्यौहार

नई परंपरा की नहीं करें शुरूआत, शांतिपूर्ण मनाए त्यौहार

Mon, 08 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नई परंपरा की नहीं करें शुरूआत, शांतिपूर्ण मनाए त्यौहार
आजमगढ़। आगामी नवरात्र, दुर्गापूजा, विजयादशमी पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शहर कोतवाली समेत विभिन्न थानों पर रविवार को शांति समिति की बैठक आहुत की गई। जिसमें नई परंपरा की शुरू न करने की चेतावनी देने के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाए जाने की अपील की गई। शहर कोतवाली में आयोजित शांति समिति के बैठक की अध्यक्षता सीओ सिटी अजय कुमार यादव ने किया। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से समस्याओं को जाना और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार के नई परंपरा की शुरूआत न किया जाए। शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाने का पूरा प्रयास हो। अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस की ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। इस अवसर पर शहर कोतवाल, तहसीलदार समेत विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। पवई थानें पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गापूजा व रामलीला समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पूजा समितियों को पंडल के पास आग से बचने के उपाय निश्चित तौर पर करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसओ मनोज कुमार, रिंटू सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र पाल, आद्या प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे। बिलरियागंज थाने पर तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से बाजार में 21 अक्टूबर को लगने वाले मेले को सकुशल संपन्न कराने को लेकर रणनीति बनी। इस दौरान पक्के पोखरे पर हुए अतिक्रमण का भी मुद्दा उठा, जिस पर तहसीलदार ने जल्द अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, अरविंद, रामसागर, लालजी, मो. साज आदि मौजूद थे। अंबारी संवाददाता के अनुसार दीदारगंज थाने पर भी रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाने की लोगों से अपील की गई। इसके साथ ही पूजा समितियों के समस्याओं को सुन कर निराकरण का आश्वासन दिया गया। बैठक में तहसीलदार प्रेम प्रकाश राय, ठाकुर प्रसाद, दिनेश जायसवाल, इंद्रपति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed