{"_id":"5abbdb554f1c1bfa298b4664","slug":"51522260821-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार कौंसिल के चुनाव में 80 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार कौंसिल के चुनाव में 80 प्रतिशत हुआ मतदान
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य पद के लिए न्यायलय के हाल आफ जस्टिस में हो मतदान में पहले दिन 1282 मत पड़े थे। दूसरे दिन भी चुनाव का खुमार जारी रहा। बुधवार को 1399 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुळ 3180 मतदाताओं में 2681 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है।
मतदान सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक तक चलता रहा। मतदान को लेकर अधिवक्ता मंगलवार और बुधवार को दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं में चुनाव मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच आपसी कहासुनी भी हुई, लेकिन अधिवक्ताओं ने सुझ-बूझ से सुलझा लिया। मतदान शांति पूर्ण तरीके से देर शाम तक चलता रहा। न्यायलयय परिसर में आने जाने वाले अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं से अपील कर रहे थे। मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीश कुमार चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शासकीय अधिवक्ता प्रेमनाथ सिंह, कमलेश आर्य, प्रेमनाथ यादव, विनोद कुमार यादव, शकील अहमद, दिनेश कुमार श्रीवा्स्तव चुनाव में सहयोग कर रहे थे। इस दौरान चुनाव में निर्वाध गति से चलता रहे इसके लिए पर्याप्त पुलिस भी मौके पर तैनात रही।