फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शौचालय का पैसा प्रोत्साहन राशि, ओडिएफ के लिए बदलनी होगी सोच

शौचालय का पैसा प्रोत्साहन राशि, ओडिएफ के लिए बदलनी होगी सोच

Fri, 23 Mar 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
शौचालय का पैसा प्रोत्साहन राशि, ओडिएफ के लिए बदलनी होगी सोच
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए मिलने वाली धनराशि मात्र प्रोत्साहन राशि है। जनपद को ओडीएफ घोषित कराने में जनपद की खराब स्थिति पर कहा कि खुले में शौच मुक्ति के लिए हमें अपनी सोच बदलनी होगी। फिर भी तय समय में सभी शौचालयों का निर्माण करा लिया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि स्वास्थ्य विभाग उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी विभागों का औचक निरीक्षण कर कार्य प्रणाली की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी लेने के लिए नवागत जिलाधिकारी शिवांकात द्विवेदी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण निर्धारित स्थान पर ही होगा। बंधे के किनारे कूड़ा फेंकने और जलाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। नालों पर हुए अतिक्रमण को शीघ्र अभियान चलाकर हटाया जाएगा। शहर के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने पर गंदे पानी का निस्तारण कैसे होगा। इस पर उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करा कर शासन को भेजा जाएगा। करप्शन पर कहा कि जीरो टालरेंस नीति पर काम होगा। इस पर पूरी तरीके से लगाम लगाई जाएगी। तहसील दिवस पर आने वाली समस्याओं के पेंडिंग रहने पर कहा कि सबका समयबद्ध तरीके निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। बेस लाइन सर्वे के अनुसार अभी भी साढ़े चार लाख परिवार के पास शौचालय न होने पर कहा कि अभियान चलाकर इसे तय समय पर पूरा किया जाएगा। जनपद को ओडीएफ कराने के लिए लोगों को अपनी सोच में भी परिवर्तन लाना होगा। शासन की ओर से शौचालय बनवाने के लिए धनराशि नहीं दी जाती है, बल्कि ये प्रोत्साहन राशि है, ताकि लोग शौचालय बनवाने के लिए आगे आएं। लोगों को शौचालय बनवाने के लिए खुद आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed