फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व. रामसकल

पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व. रामसकल

Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व. रामसकल
आजमगढ़। रामसकल सिंह स्मारक महिला महाविद्यालय मधुबन गुरेहथा में शनिवार को स्व. रामसकल सिंह की 25वीं पुण्यतिथि और फाइनल की छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक बिजेंद्र सिंह और संस्था अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद स्व. रामसकल सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए महाविद्यालय सदैव तत्पर रहेगा। शिक्षित महिलाओं के जरिए ही हम अपने घर, समाज, देश का विकास कर सकते हैं। वर्तमान में महिलाएं जितनी साक्षर होंगी उससे कहीं अधिक साक्षर हमारी आगामी पीढिय़ां होगी। क्योंकि जो महिला शिक्षा के महत्व को समझेगी वहीं अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह छात्राएं आगे बढ़े। विद्यालय और गांव का नाम रोशन करें। अध्ययनरत छात्राएं इन छात्राओं से सीख लेकर आगे बढ़े। संस्था अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि बाबू जी का सपना था कि अपने क्षेत्र में बेटियों के लिए उच्च शिक्षण संस्थान का विकल्प हो जिसे आज हमारा कालेज पूरा कर रहा है। संचालन अंकित पांडेय ने किया। इस अवसर पर संध्या सिंह, धर्मावती सिंह, प्रतिभा सिंह, विभा पांडेय, राधेश्याम सिंह, राकेश सिंह, उपेंद्र दुबे, आलोक चतुर्वेदी, माया, ज्योति, निवेदिता, वंदनाए निशा, श्वेता सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed