{"_id":"5a4e710f4f1c1b48198b4dea","slug":"51515090191-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने शुरू कराया लीकेज पाइप लाइन ठीक कराने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा ने शुरू कराया लीकेज पाइप लाइन ठीक कराने का काम
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबाकरपुर में नये चेयरमैन द्वारा चार्ज संभालते ही जनता के समस्याओं के निस्तारण की कवायद भी शुरू करा दी गई है। महीनों से नगर के पूरा रानी मुहल्ले में जल निगम की पाइपलाइन में लीकेज था। जिसके चलते लोगों के घरों में दूषित व गंदा पानी सप्लाई हो रहा था। शिकायती पत्र मिलने पर नपा अध्यक्ष करिमुन्निशा ने इसे गंभीरता से लिया और गुरुवार से पाइप लाइन को ठीक कराने का काम भी शुरू करा दिया।
पूरा रानी मुहल्ला स्थित अंसार गर्ल्स इंटर कालेज के पास महीनों से नपा के पेयजल पाइप लाइन में लीकेज था। घरों में दूषित पानी की सप्लाई के चलते मुहल्ले में संक्रामक रोग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। मुहल्ले के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पालिका प्रशासन से किया लेकिन नपा चुनाव की घोषणा के चलते लीकेज को ठीक नहीं कराया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष करिमुन्निशा के कार्यभार ग्रहण करते ही मुहल्ले के लोगों ने पुन: शिकायती पत्र देकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जेसीबी से लीकेज वाले स्थान पर खोदाई करा कर मरम्मत का काम शुरू करा दिया।