फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कैकेई सबसे महंगी, राम पर भी भारी रावण के दाम

कैकेई सबसे महंगी, राम पर भी भारी रावण के दाम

Sat, 16 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
कैकेई सबसे महंगी, राम पर भी भारी रावण के दाम
आजमगढ़। किरदार में भले ही प्रभु राम का पद बड़ा हो, लेकिन रामलीला मंचन करने वालों कलाकारों में महिलाओं का किरदार अदा करने वाले कलाकारों के भाव सबसे ज्यादा हैं। वहीं रावण श्रीराम पर भी भारी हैं। भारी भरकम शरीर वाले रावण का मानदेय राम से दो गुना है।
विज्ञापन

19 सितंबर से जिले में रामलीलाओं का दौर शुरू हो जाएगा। कहीं पर स्थानीय लोगों के द्वारा तो कहीं पर बाहर की मंडली रामलीला करेगी। जिले की सबसे बड़ी रामलीला शहर के पुरानी कोतवाली में आदर्श रामलीला मंडल की ओर से आयोजित होती है। प्रतिवर्ष यहां मंचन के लिए श्री मिथिला विजय रामलीला नाट्य कला परिषद दरभंगा के कलाकारों को बुलाया जाता है। यहां कलाकारों के भाव किरदार के महत्व के अनुसार नहीं बल्कि शरीर और काम के अनुसार तय होते हैं। श्री मिथिला विजय रामलीला नाट्य कला परिषद के संयोजक लल्लन झा ने बताया कि उनकी लगभग 20 कलाकारों की टीम मंचन के लिए यहां आती है। टीम में शामिल कलाकारों में महिला किरदार निभाने वालों के भाव सबसे ज्यादा हैं। कैकेई का किरदार निभाने वाला कलाकार सबसे ज्यादा पैसे लेता है। वो प्रतिदिन के हिसाब से 600 रुपये चार्ज करता है। इसी तरह भाव के मामले में रावण राम पर भी भारी है। उसका भाव तो राम का चरित्र निभाने वाले कलाकार से लगभग दो गुना है। कारण सिर्फ एक है रावण जैसे किरदार को निभाले वाले भारी भरकम शरीर वाले कलाकार बड़ी मुश्किल से मिल रहे हैं। इसलिए इनकी फीस भी और कलाकारों से ज्यादा होती है। 32 साल से रामलीला का मंचन करा रहे लल्लन झा ने बताया कि हर बार भाव के मामले में रावण का चरित्र निभाने वाला कलाकार राम पर भारी पड़ता है। पिछले 15 साल से उनकी मंडली में नारायण झा रावण का किरदार निभा रहे हैं। वे प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये लेते हैं। वहीं, राम 300 रुपये प्रतिदिनि मिलते हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला में 13 से 21 दिन तक कार्य उन्हें मिला जाता है। पश्चिमी यूपी का रामलीलाएं थोड़ी लंबी चलती हैं। रामलीला के अलावा साल में 8-10 अन्य धार्मिक आयोजनों (नाटकों) का कार्य भी मिल जाता है।
विज्ञापन


19 से होगा आगाज
आजमगढ़। जिले में 19 सितंबर से रामलीला का आगाज हो जाएगा। शहर के पुरानी कोतवाली पर होने वाली रामलीला की शुरुआत 19 सितंबर से होगी जो दो अक्तूबर तक चलेगी। कमेटी के संयोजक विभाष सिन्हा ने बताया कि 24 को राम विवाह और 30 को रावण वध और 02 को भरत मिलाप होगा। वहीं, फूलपुर में भी रामलीला 21 सितंबर से 29 तक चलेगी। अयोध्या से आने वाली मंडली रामलीला का मंचव करेगी। मेजवां में सात अक्तूबर से शुरू होकर रामलीला 13 तक चलेगी। इसके साथ ही जिले के अन्य स्थानों पर भी रामलीला का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कौड़िया में बंद हुई रामलीला
आजमगढ़। रामलीला का बात शुरू होते ही कौड़िया बाजार में होने वाली रामलीला के दृश्य याद आ जाते हैं। वर्ष 2012 के अक्तूबर माह में कौड़िया में सड़क किनारे हो रही रामलीला में अनियंत्रित जीप घुस गई थी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। तभी से यहां पर रामलीला बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed