फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पर्दे में रखकर करेंगे कुर्बानी

पर्दे में रखकर करेंगे कुर्बानी

Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पर्दे में रखकर करेंगे कुर्बानी
आजमगढ़। दो सितंबर को होने वाले बकरी त्योहार पर कुर्बानी को लेकर एडीएम प्रशासन ने लोहरा, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में अधीशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्लाटर हाउस में कुर्बानी नहीं होगी। लोग पर्दे में रखकर कुर्बानी करें। अवशेष को कहां दफन किया जाना है, उन्हें एक दिन पहले बता दिया जाएगा। इस मौके पर सफाई का ध्यान विशेष रुप से रखा जाएगा।
विज्ञापन

अधीशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि बकरीद के मौके पर तीन दिन होने वाली कुर्बानी स्लाटर हाउस में नहीं होगी। कुर्बानी करने वाले पर्दे में कुर्बानी करेंगे। अवशेष को दबाने के लिए स्थान बता दिया जाएगा। सरायमीर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत सरायमीर के ईओ रंग बहादुर सिंह ने कहा कि कुर्बानी के जानवर के अवशेष के बारे में एसडीएम साहब से बात नहीं हुई है। वार्ड के सभासदों को बुलाकर एक दिन पहले उनसे राय लेकर गड्ढे खोदवाए जाने की व्यवस्था की जाएगी। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार अतरौलिया क्षेत्र में बड़े जानवरों की कुर्बानी नहीं की जाती है। बकरे की कुर्बानी करने वालों को अधीशासी अधिकारी ने आदेश दिए है कि कुर्बानी के अवशेष को गड्ढा खोदकर दफना दे। स्वच्छता अभियान चल रहा है। सफाई में सहयोग प्रदान करें। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत के अधीशासी अधिकारी राजपथ अविचल ने कहा कि बड़े जानवरों की कुर्बानी सलाटर हाउस पर नहीं कर सकते है। बकरों की कुर्बानी के अवशेष को कुर्बानी कराने वाले गड्ढे में दबा दे। नगर पंचायत की तरफ से किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर के प्रभारी अधीशासी अधिकारी राजपथ अविचल ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेष को निर्धारित स्थान पर दबा दे। सफाई पर विशेष ध्यान दें। नाले या नालियों में अवशेष फेंकर गंदगी न फैलाए अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद की अधीशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से जगह-जगह गड्ढे खुदवाए जा रहे है। इन्हीं गड्ढों में जानवरों के अवशेष दबाए जाएगे ताकि गंदगी न फैले। त्योहार के मद्देनजर तीन दिन तक पानी और सफाई व्यवस्था का विशेष कार्य होगा।
विज्ञापन


दस से बारह हजार तक के बाजार में रहे बकरे
आजमगढ़। दो सितंबर को होने वाले बकरीद त्योहार की तैयारी के लिए मुहल्ला बदरका स्थित कर्बला के मैदान में लगी बकरे की बाजार में मुस्लिमों ने बकरे की खरीदारी की। बाजार में पांच हजार से लेकर 12 हजार तक के बकरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी प्रजाति के बड़े कानों और छोटी सिंग वाले बकरे लोगों की पहली पसंद थे। इनकी कीमत बारह हजार से भी ऊपर रही। देशी नस्ल के बकरों की कीमत पांच हजार से लेकर आठ हजार तक रही। कुछ लोगों ने तो बकरों की खरीदारी की, कुछ दाम कम होने के इंतजार में है। बतादें कि जब से सरकार ने बूचडख़ाने पर रोक लगा दी है, लोग बड़े जानवर की कुर्बानी कहां कराई जाए, इस मसले को लेकर असमंजस में है। अधिकतर लोग बड़े जानवरों की कुर्बानी सलाटर हाउस के बधशाला में ही कराते है। यही कारण है कि इस वर्ष बकरों की खरीदारी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार बकरे खरीद भी रहे है।


शांति समित के साथ हो रही बैठक
आजमगढ़। बकरीद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और शांति कायम रखने के लिए शांति समिति की बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है। थाने स्तर पर आयोजित बैठकों में लोगों से सौहार्द और प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। सभी को निर्देश दिए जा रहे हैं कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए। माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed