{"_id":"59a6f8e44f1c1b5d738b4785","slug":"51504114916-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके के साथ जला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके के साथ जला ट्रांसफार्मर
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। फूलपुर रोडवेज के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात तेज धमाके के साथ जल गया। जिसके कस्बा के कई मुहल्लों की बिजली गुल हो गई।
फूलपुर रोडवेज के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात ओवरलोड के कारण तेज धमाके के साथ जल गया। ट्रांसफार्मर के जलने से तीन हजार से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। लोग रात भर बिजली न रहने से गर्मी के कारण छतों पर टहलते रहे। बुधवार की सुबह लोगों ने इसकी सूचना संविदा लाइनमैन और जेई को दी। लेकिन बुधवार को विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। जिससे लोग गर्मी से बेहाल रहे और पानी के लिए दर-दर भटकते रहे। विभाग की उदासीनता से लोगों में गुस्सा था। कस्बा के मुकेश सोनी ने बताया कि विभाग में पता करने पर जानकारी हुई कि मोबाइल ट्रांसफार्मर की ट्राली का टायर कई दिनों से पंचर है। जिसके कारण उसे नहीं लगाया जा सका है। कस्बे के लोगों ने कहा कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा।